HEALTH

उत्तर पूर्वी दिल्ली मे जिला स्तरीय योगासना प्रतियोगिता सम्पन्न

By PUNEET SHUKLA • 2026-07-20 17:14 • 104 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
उत्तर पूर्वी दिल्ली मे जिला स्तरीय योगासना प्रतियोगिता सम्पन्न

योग गुरु स्वामी रामदेव महराज जी के आशीर्वाद,आदरणीय योगाचार्य डॉ जयदीप आर्य (महासचिव वर्ल्ड योगासना / योगासना भारत) व आदरणीय रचित कौशिक (कोषाध्यक्ष योगासना भारत/ अध्यक्ष योगासना इंद्रप्रस्थ) के मार्गदर्शन मे उत्तर पूर्वी योगासना खेल संघ के तत्वाधान में चौधरी पैलेस(सांसद कैंप कार्यालय) पूर्व ज्योति नगर लोनी रोड में आयोजित 6वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हूई । जिसमें *उ0 पु0 दिल्ली* जिले से भाग ले रहे योगासना खेल के काफी खिलाड़ी आगे आये खासकर छोटे छोटे स्कूली बच्चे केंद्र का विषय बने रहे।

आयोजन 18-19 जुलाई 2026 को किया गया, जिसमें कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए आगे की संभावनाओ को चार चांद लगा दिए। योगासना खेल मे 04 प्रकार के इवेंट्स को शामिल किया गया, जिसमे प्रतिभागी द्वारा अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया,खिलाड़ियों की प्रस्तुति इतनी अच्छी थी कि निर्णायक मंडल भी सोच में पड़ गया,
कार्यक्रम में दो अलग-अलग खेल मंच लगाए गए,
योग वर्चस्व के माध्यम से काफी मन मोहक स्तभ करने वाले कई कार्यक्रम भी किए गए जिसमें हनुमान चालीसा ओर योगासन मुद्राओं का प्रदर्शन किया,
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में मौके पर उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी , अतिथि जीतेन्द्र महाजन विधायक रोहताश नगर, जिला अध्यक्ष यू के चौधरी, जिला अध्यक्ष नवीन शाहदरा मास्टर विनोद, जय भगवान गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष (राष्ट्वादी शिव सेना) पतंजलि दिल्ली से पवन कुमार, ज्योति नगर निगम पार्षद रीना माहेश्वरी, विपिन कुमार (डायरेक्टर जे ऍम दी ग्रुप), चौ रतन सिंह ( वरिष्ठ भाजपा नेता), एडवोकेट पियूष चौधरी आदि के अलावा खेल जगत से जुड़े लोगों ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 6 वीं जिला स्तरीय योगासना प्रतियोगिता में आए हुए सभी खिलाड़ियों को देख कर लगता है कि भावी राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी अभी आज देख लिए हैं इसमें कोई अचरज नहीं कि इनमें से ही हमें भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ी मिले। जो आज हमारे सामने हैं इसी तरह अपना परिश्रम जारी रखे मेहनत जरूर रंग लाएगी।

जय भगवान गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष (राष्ट्वादी शिव सेना) ने कहा कि योग अब खेल के रूप में विकसित हो रहा है सभी प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और इस मंच के माध्यम से जो आपको आगे की संभावनाएं बन रही हैं,उन्हें अपने परिश्रम के बल पर कायम करे!
संजोयक रचित कौशिक ने कहा कि हमारी कोशिश बच्चों को भविष्य मे बड़े अवसर दिलाने की है और भारत के लिए अधिकतम गोल्ड मेडल लाना है।

प्रतियोगिता निदेशक रवि प्रकाश देवल ने कहा कि जो योगासन करता है वह अपने को ठीक रखता है इसी तरह यह आपको शरीर के साथ साथ जीवन के नए आयाम भी खोलता है इसका जीता जगता उदाहरण आज हमारे समक्ष है। योगासन को खेलों में शामिल किया गया है अब योगासन के प्रति लोगों का आकर्षण पहले की अपेक्षा ज्यादा होता जा रहा है हमारा प्रयास है इसी तरह के आयोजन से युवाओं में खेल के साथ साथ अपने शरीर के प्रति भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका मे अंशु त्यागी सेक्रेटरी योगासन इंद्रप्रस्थ, प्रतियोगिता प्रबंधक नितिन ओझा , तकनिकी प्रबंधक बलवान आदि मैनेजमेंट टीम शामिल रही! कार्यक्रम के सफल संचालन में योगासन इंद्रप्रस्थ की सचिव अंशु त्यागी, प्रतियोगिता प्रबंधक नितिन ओझा, तकनीकी प्रबंधक बलवान तथा पूरी प्रबंधन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा विजेताओं को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

PUNEET SHUKLA 0 followers