National

स्वागत विहार 16 सालो से भटक रहे कई लोगों ने सीएम पोर्टल पर करी शिकायत मंत्रालय ने नगर निगम कमिश्नर से मांगा जवाब

By VIJAYANAND SHARMA • 2026-07-13 13:26 • 291 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
स्वागत विहार 16 सालो से भटक रहे कई लोगों ने सीएम पोर्टल पर करी शिकायत मंत्रालय ने नगर निगम कमिश्नर से मांगा जवाब

स्वागत विहार रायपुर छत्तीसगढ़ के अपना ही प्लाट पाने के लिए 16 जुलाई से शुरू हुए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत की है। इस मामले में मंत्रालय के सचिव मुकेश कुमार ने नगर निगम कमिश्नर से जवाब मांगा है। न्यु स्वागत विहार विकास संघ ने कई बार जरूरी दस्तावेज को नगर निगम में प्रस्तुत किया है और निगार निगम इसका सत्यापन
भी कर चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है लोगों ने बैंक से लोन लेकर अपना प्लाट ख़रीदा था अब वे बैंक की किश्त भी भर रहे है,इनमें से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। सवाल ये उठता है कि बैंक ने लोन जमीन देखकर ही दिया था फिर किस कारण से नगर निगम ने भूखण्ड धारियों को उनका प्लॉट नही दिया गया है। लगभग 16 सालो से संजय वाजपेई विल्डर , नगर निगम , मंत्रालय ने लोंगो को गुमराह किये हुए है। मंत्री नेताओँ को भी ये सब लोगो की समस्या पता है। अब नगर निगम क्या कार्यवाही करता है ये विचारणीय है। क्या भूखण्ड धारियों को उनका प्लाट मिलेगा या नही ये नगर निगम जनता है।

##bihar
VIJAYANAND SHARMA 0 followers