EDUCATIONAL NEWS

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

By LALIT MOHAN BISHT • 2026-08-17 12:31 • 194 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम

हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की संस्थापक श्रीमती माधवी बिष्ट, चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समस्त स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान तथा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय प्रांगण भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया और विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष पाण्डेय ने अमर शहीदों को याद करते हुए उनके मूल्यों और आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार और अनुशासित नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी और उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी।

डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में बढ़ रही नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों से दूर रहने तथा सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, विनोद खोलिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LALIT MOHAN BISHT 0 followers