CULTURAL NEWS

सहस्त्र घट जलाभिषेक का भव्य आयोजन 25 अगस्त को

By SUSHIL KUMAR RAMRAIKA • 2026-08-24 04:34 • 107 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सहस्त्र घट जलाभिषेक का भव्य आयोजन 25 अगस्त को

जमशेदपुर। श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर, महाराजा अग्रसेन मार्ग, साक्ची के तत्वावधान में आगामी मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को भव्य सहस्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव के सहस्र घट जलाभिषेक में भाग लेकर पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद संध्या 5 बजे महाआरती का आयोजन होगा।

महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए श्री श्री साक्ची शिव मंदिर में प्रसाद की व्यवस्था की गई है, जिसका आयोजन संध्या 7:30 बजे से होगा।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर, महाराजा अग्रसेन मार्ग, साक्ची हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी समाज काशीडीह तथा पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

सहयोगी शाखाओं में जुगसलाई शाखा, बिष्टुपुर शाखा, गम्हरिया शाखा, गोलमुरी शाखा, भालूबासा शाखा, मानगो शाखा, टेल्को शाखा, बारीडीह शाखा एवं परसुडीह शाखा शामिल हैं।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सहस्र घट जलाभिषेक, महाआरती एवं प्रसाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

SUSHIL KUMAR RAMRAIKA 0 followers