LATEST NEWS

रोजगार मेले मे कुल 345 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया 247 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप ससे चयनित एवं शार्ट लिस्ट किया गया (आनंद कुमार द्विवेदी कौशाम्बी ब्यूरो) नारा, (कौशाम्बी)

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-09-29 06:31 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
रोजगार मेले मे कुल 345 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया  247 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप ससे चयनित एवं शार्ट लिस्ट किया गया (आनंद कुमार द्विवेदी कौशाम्बी ब्यूरो)  नारा, (कौशाम्बी)

बाबू सिंह इण्टर कालेज, सयारा में रोजगार मेले एवं कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला संपन्न

रोजगार मेले मे कुल 345 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया

247 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप ससे चयनित एवं शार्ट लिस्ट किया गया
(आनंद कुमार द्विवेदी कौशाम्बी ब्यूरो)

नारा, (कौशाम्बी)
कौशांबी....सेवा संकल्प अभियान के तहत उ0प्र0, रोजगार मिशन के उद्देश्यों को आगे बढाने के लिए आज जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के माध्यम से बाबू सिंह इण्टर कालेज, सयारा में रोजगार मेले एवं कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी अभ्यर्थियों का मनोबल बढाने के लिए अध्यक्ष, जिला पंचायत कल्पना सोनकर उपस्थित रहीं। रोजगार मेले मे कुल 345 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में टाटा फिएट, मिण्डारेका, टाटाग्रीन, वोडाफोन आइडिया, भारतीय जीवन बीमा निगम, एस.आई.एस. सिक्योरिटी, फिल्पकार्ट, रमेश चेरीटेबल, रमेश होण्डा, रोहित हाईब्रिड सीड्स, इमीग्रेशन सिक्योरिटी, टेक्नो, सतिन क्रेडिट केयर, प्राइम कनेक्ट, आजाद इंजीनियरिंग एवं डिक्शन आदि कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की र्शैिक्षक योग्यता, कौशल एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया पूरी की। प्रक्रिया के उपरांत 247 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप ससे चयनित एवं शार्ट लिस्ट किया गया। आयोजन के दौरान युवाओं को केवल रोजगार के अवसरों की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि उन्हे कॅरियर निर्माण, निजी क्षेत्र में उपलब्ध सम्भावनाओं, भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता तथा विभिन्न प्रतियोगी एवं रोजगार परक अवसरों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। क्रार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के वारंट आफीसर अमरेन्द्र कुमार जायसवाल एवं दुर्गेश सिंह ने युवाओं को अग्निबीर वायु भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक तैयारियों और वायुसेना में उपलब्ध अवसरों के बारे में युवाओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन एम.आई.एस. प्रबंधक दीपक मौर्य, योगेन्द्र शुक्ला, सेंटर मैनेजर कौशल विकास मिशन रवि कुमार, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आई.टी.आई. के तमाम कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहंे।

##latestnews
ANAND KUMAR DWIVEDI 0 followers