EDUCATIONAL NEWS

संकुल सह समन्वयक पुरानी छावनी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला टेहलरी का किया अवलोकन।

By SURESH CHANDRA RAWAT • 2026-07-13 13:21 • 107 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
संकुल सह समन्वयक पुरानी छावनी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला टेहलरी का किया अवलोकन।

आज दिनांक 11 7.2026 को शासकीय माध्यमिक शाला टेहलरी का संकुल सह समन्वयक पुरानी छावनी श्रीमती मथुरा रावत द्वारा अवलोकन किया गया। शाला खुली मिली। प्राथमिक शाला प्रभारी जीतेन्द्र सिंह सिकरवार, माध्यमिक शाला प्रभारी सुरेश चंद्र रावत, एवं समस्त स्टाफ श्री राजीव शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रीमती किरन माहौर उपस्थित मिले। श्रीमती राखी भदौरिया चिकित्सा अवकाश पर मिली। श्रीमती रावत ने सभी शिक्षकों को उल्लास नव भारत सर्वे पूर्ण कर ऑन लाइन फीडिंग करवाये तथा अक्षर साथियों की संख्या भी बढ़ाये। उन्होंने बताया कि क्लास 9th से 12th तक पढ़ने वाला छात्र यदि अक्षर साथी का कार्य करेगा तो उसे 10 अंक प्रदान किये जावेंगे।
अक्षर साथियो से निरंतर कक्षायें लगवाने हेतु उन्हें प्रेरित करें। साक्षरता सर्वे में इस वर्ष कुछ नये बिंदु जोड़े गये है उनके बारे में भी बिस्तार से बताया। शाला में खाना बनाने वाली रसोईया श्रीमती लक्ष्मी गौड़ एवं रामश्री गौड़ को भी अक्षर साथी बनाया जाय। अक्षर साथियों को पढ़ने हेतु बाल पोथी की कॉपीयाँ भी प्रदान की गई। उल्लास नव भारत अंतर्गत लगने वाली कक्षा के कक्षों का भी अवलोकन किया।

SURESH CHANDRA RAWAT 0 followers