LATEST NEWS

मोहम्मदी में बड़ा हादसा टला, बच्चों से भरी गाड़ी पानी में डूबी रामू कश्यप बना फरिश्ता, पानी में कूदकर सभी स्कूली बच्चों की बचाई जान

By ATAL BIHARI MISHRA • 2026-10-03 09:27 • 8 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
मोहम्मदी में बड़ा हादसा टला, बच्चों से भरी गाड़ी पानी में डूबी रामू कश्यप बना फरिश्ता, पानी में कूदकर सभी स्कूली बच्चों की बचाई जान

मोहम्मदी में पानी में डूबी स्कूली बच्चों की गाड़ी, रामू कश्यप ने बचाई बच्चों की जान

मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी: शनिवार सुबह मुन्फ्फरापुर चौराहे के पास स्कूली बच्चों से भरी एक गाड़ी पानी में डूब गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच रामू कश्यप नामक युवक ने साहस दिखाते हुए पानी में उतरकर गाड़ी में फंसे बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया।

रामू कश्यप ने एक-एक कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। उनके प्रयासों से सभी बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक के साहस और तत्परता की सराहना की।

घटना की जानकारी मिलने पर मोहम्मदी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों के सुरक्षित बचने पर राहत व्यक्त की और बचाव कार्य में साहस दिखाने वाले रामू कश्यप की सराहना की। विधायक ने उन्हें सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में रामू कश्यप के साहस और बच्चों को सुरक्षित बचाने के उनके प्रयासों की चर्चा हो रही है।

रिपोर्टर: अटल बिहारी मिश्रा

```
ATAL BIHARI MISHRA 0 followers