जिला अस्पताल और रैन बसेरों से मोबाइल चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद बाराबंकी। अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस व थाना
जिला अस्पताल और रैन बसेरों से मोबाइल चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद
बाराबंकी। अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार्रवाई करते हुए महफूज उर्फ रोमियो पुत्र मिट्ठू, निवासी दरहरा, थाना जहांगीराबाद तथा मो. तालिब पुत्र अली अहमद, निवासी पीरबटावन, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि बरामद मोबाइल फोन थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जिला अस्पताल और रैन बसेरों से चोरी किए गए थे। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 678/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
बरामदगी
➡️ चोरी के 10 मोबाइल फोन
➡️ घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महफूज उर्फ रोमियो के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मो. तालिब के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 9 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 अंकित त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 अजय सिंह तथा थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित स्वाट, सर्विलांस एवं कोतवाली नगर पुलिस की टीमें शामिल