अर्नव ग्रीन सिटी के गणेश चौराहा पर विराजमान भगवान गणेश का विशाल भंडारा अर्नव ग्रीन सिटी के निवासियों के सहयोग से संपन्न।
आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को शाम 5 बजे से अर्नव ग्रीन सिटी के गणेश चौराहा पर विराजमान भगवान गणेश के गणेशोत्सव पर आयोजित विशाल भंडारा का आयोजन अर्नव ग्रीन सिटी के निवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। उक्त भंडारे में लगभग 2000 से अधिक व्यक्ति शामिल हुए। रात्रि 10 बजे तक लोगो की भीड़ लगी रही। गणेश चौराहे का माहौल देखते ही बन रहा था। एक तरफ सभी के चेहरे पर गणेशोत्सव की खुशी की झलक दिख रही थी तो दूसरी ओर इतने दिन से चले आ रहे इस उत्सव का समापन होने जा रहा था इस कारण चेहरों पर मायूसी का भाव भी झलक रहा था। सभी भक्तों नें भंडारे की प्रसादी के लिये आये श्रद्धालुओं कों बड़े ही स्नेह भाव से प्रसादी का भोजन कराया। रात्रि में 11बजे बढे ही ढ़ोल धमाको एवं डी. जे. के साथ भगवान गणेश विसर्जन के साथ उक्त उत्सव का समापन हुआ।