LATEST NEWS

दहेज उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की एक खौफनाक वरदान वारदात

By JAHID KHAN • 2026-09-28 09:57 • 7 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
दहेज उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की एक खौफनाक वरदान वारदात

आगरा: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के फाउंड्री नगर इलाके में दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने अपनी शिकायत में अतिरिक्त दहेज की मांग और मारपीट के आरोप लगाए हैं। शिकायत में गर्भावस्था के दौरान मारपीट के बाद गर्भपात होने का भी आरोप लगाया गया है।

23 फरवरी 2025 को हुई थी शादी

शिकायत के अनुसार, राधा नगर, फाउंड्री नगर निवासी स्वीटी पुंडीर का विवाह 23 फरवरी 2025 को अलीगढ़ निवासी अंकित पुंडीर के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति अंकित पुंडीर और सास आशा देवी ने मायके से 3 से 4 लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया। शिकायत में गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

गर्भावस्था के दौरान मारपीट का आरोप

पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले गर्भावस्था के दौरान दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सास ने उसके पेट में लात मारी, जिसके बाद रक्तस्राव हुआ और गर्भपात हो गया। इन आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 2 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे 4 लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर और उपलब्ध मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर पति अंकित पुंडीर और सास आशा देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

JAHID KHAN 0 followers