LATEST NEWS

खेरिया मोड पुल पर लगाए गए लोहे के बेरीकेट से बस की टक्कर

By JAHID KHAN • 2026-09-23 11:59 • 110 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
खेरिया मोड पुल पर लगाए गए लोहे के बेरीकेट से बस की टक्कर

आगरा ब्रेकिंग

बहुत बड़ा हादसा सामने आया है,22 सितंबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे खेरिया मोड़ पुल पर एक बस हादसे का शिकार हो गई।

पुल पर बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है, इसके बावजूद बड़े वाहन वहां से गुजरते नजर आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही नगर निगम द्वारा बड़े वाहनों को रोकने के लिए बेहतरीन फैसला लिया गया। खेरिया मोड पुल पर लोहे का बेरीकेट लगाया गया है। इन्हीं वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के बैरियर से बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद हादसा हो गया। अभी तक हादसे में किसी के भी हताहत होने की ख़बर नहीं है।

यह घटना एक बार फिर पुल पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े करती है। ईदगाह चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी पर भी ये बहुत बड़ा सवाल है।

कृपया पुल पर लगे प्रतिबंधों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

JAHID KHAN 0 followers