SOCIAL WORK

महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान, जयश्रीताई आहिरे को राज्यस्तरीय पुरस्कार

By AMAR SHIVAJI PATARE • 2026-04-05 13:53 • 104 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान, जयश्रीताई आहिरे को राज्यस्तरीय पुरस्कार
🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ 🟥 माननीय संस्थापक अध्यक्ष रविंद्रजी सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में समाजहित का उल्लेखनीय कार्य, जयश्रीताई आहिरे को राज्यस्तरीय सम्मान माननीय संस्थापक अध्यक्ष श्री रविंद्रजी सूर्यवंशी के नेतृत्व में युवा क्रांति फाउंडेशन द्वारा समाजहित में निरंतर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। “पुलिस मित्र, ग्राहक एवं पत्रकार संरक्षण तथा सूचना का अधिकार संगठन” के माध्यम से नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के तहत राष्ट्रीय युवती अध्यक्षा मा. जयश्रीताई आहिरे को उनके उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए राज्यस्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। महाराष्ट्र राज्य के महसूल मंत्री मा. श्री चंद्रशेखर बावनकुळे के हस्ते उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जयश्रीताई आहिरे पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण, युवा मार्गदर्शन और विभिन्न सामाजिक उपक्रमों में सक्रिय योगदान दे रही हैं। उनके कार्यों की सराहना करते हुए यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 👉 आहिरे ताई, आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! 🌹🙏😊